छत्तीसगढ़

हेल्पर के परिजन को स्टील कंपनी ने 9 लाख दिया मुआवजा

Nil dhankar
27 Sept 2025 8:25 AM IST
हेल्पर के परिजन को स्टील कंपनी ने 9 लाख दिया मुआवजा
x
छग

रायगढ़। अग्रोहा स्टील एंड पवार लिमिटेड में बुधवार को फाइन डस्ट एफडी कूलर चेंबर खोलने के दौरान गर्म राख गिरने से हेल्पर उमेश चौहान की मौत हो गई। हादसे के बाद जांच में अग्रोहा स्टील संचालक की लापरवाही सामने आई है। उद्योग संचालक ने मृतक के परिजनों को 8 लाख रुपए का चेक और एक लाख रुपए नगद दिया है।

जानकारी के अनुसार घटना बुधवार की दोपहर साढ़े 12 बजे की है। अग्रोहा स्टील एवं पावर लिमिटेड में उमेश चौहान हेल्पर था। वह फाइन डस्ट एफडी कूलर चेंबर से रोटरी एयर वाल के मदद से पाइप के नीचे डस्ट गिरा रहा था। एफडी कूलर चेंबर को साफ करने के लिए उमेश जमीन से 7 फीट ऊपर प्लेटफार्म पर रोटरी एयर वाल खोल रहा था।

हथौड़ा से मारकर साफ करते समय अचानक एफडी कूलर चेंबर में जमा गर्म डस्ट उसके ऊपर गिर गइ। वह डस्ट में दब गया और झुलसने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कंपनी प्रबंधक की ओर से परिजनों को आर्थिक सहायता राशि दी गई है। ईएसआईसी के तहत पंजीकृत होने पर आश्रितों को नियमानुसार मासिक पेंशन दी जाएगी। औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा उप संचालक राहुल पटेल ने बताया घटना के बाद प्लांट का निरीक्षण किया गया है। मामले में मेसर्स, अग्रोहा स्टील एवं पावर ग्राम पाली गेरवानी के खिलाफ श्रम न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराया गया है। प्लांट के संचालक उत्तम अग्रवाल व मैनेजर के खिलाफ कारखाना अधिनियम के मामला दर्ज कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 14 दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।


Next Story