छत्तीसगढ़

थाना प्रभारी पर गिरी गाज, जमकर हंगामा हुआ था

jantaserishta.com
22 Oct 2025 6:16 PM IST
थाना प्रभारी पर गिरी गाज, जमकर हंगामा हुआ था
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: बिलासपुर के सीपत थाना परिसर के सार्वजनिक टॉयलेट में दरवाजे की जगह पीएम मोदी और सीएम साय की तस्वीरों वाले पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया। जिसके बाद टीआई पर कार्रवाई की मांग को लेकर बीजेपी नेताओं ने थाना परिसर में जमकर हंगामा किया। वहीं अब इस मामले में बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने सीपत थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण सतपथी को हटा दिया है। साथ ही कई अन्य थाना प्रभारियों का तबादला आदेश जारी किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बिलासपुर रजनेश सिंह के द्वारा जारी तबादला आदेश के मुताबिक 4 इंस्पेक्टर, 7 एसआई और 2 एएसआई के नाम शामिल हैं। आदेश में बताया गया है कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story