छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का निर्णय बिलासपुर में डॉ. अंकुश देवांगन और डीएस विद्यार्थी ने किया

Nil dhankar
28 Dec 2025 1:26 PM IST
राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का निर्णय बिलासपुर में डॉ. अंकुश देवांगन और डीएस विद्यार्थी ने किया
x

भिलाई। राज्य युवा महोत्सव बिलासपुर में ललित कला अकादमी, नई दिल्ली के बोर्ड मेंबर डॉ. अंकुश देवांगन एवं प्रख्यात मॉडर्न आर्ट चित्रकार डी.एस. विद्यार्थी ने चित्रकला प्रतियोगिता का निर्णय दिया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 33 जिलों से आए प्रतिभागियों ने नशे की लत विषय पर सारगर्भित पेंटिंग का निर्माण किया था।

प्रथम आने वाला युवक अब दिल्ली के भारत मंडपम में समस्त राज्यों से आए कलाकारों के मध्य पेंटिंग का निर्माण करेगा। दोनों कलाकारों ने बताया है कि छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों से आए युवाओं ने एक से बढ़कर एक कलाकृतियों का निर्माण किया था। जिनके बीच निर्णय करना काफी कठिन काम था। इससे यह भी ज्ञात होता है कि राज्य में चित्रकला का भविष्य उज्जवल है। उन्होंने समस्त युवा चित्रकारों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

Next Story
null