छत्तीसगढ़
राज्य सरकार ने कोरिया कलेक्टर को लिखा पत्र, नए जिले के गठन को लेकर मंगाया प्रस्ताव
Nil dhankar
6 Sept 2021 1:00 PM IST

x
कोरिया। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने नए जिले के गठन को लेकर प्रस्ताव मंगाया गया है, कोरिया से अलग होकर बनने वाले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के लिये प्रस्ताव मंगाया गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जिले के नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों से प्रस्ताव मांगे गए हैं, जिस पर जिले के कलेक्टर ने पत्र लिखकर प्रस्ताव उपलब्ध करवाने कहा है।
बता दें कि बीते 15 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में 4 नए जिलों के गठन की घोषणा की थी, जिसमें कोरिया से मनेंद्रगढ़, रायगढ़ से सारंगढ़ और राजनांदगांव से मोहला मानपुर और जांजगीर चांपा से सक्ती जिले के गठन का ऐलान किया गया था।
Next Story





