छत्तीसगढ़
गांधी जी के दिखाए गए मार्ग पर काम कर रही है राज्य सरकार : भूपेश बघेल
Nil dhankar
30 Jan 2022 10:59 AM IST

x
रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 'शहीद दिवस' पर नमन किया। और कहा - देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले वीर बलिदानियों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता। गांधी जी ने पूरी दुनिया को दिखाया कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर डटे रहकर किस तरह बड़ा लक्ष्य हासिल किया जाता है।
बापू ने भारतीय समाज की बुनियाद को समझा और अंतिम व्यक्ति तक चिंता की। राज्य सरकार भी गांधी जी के दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए काम कर रही है। सशक्त इरादों के साथ आगे बढ़ने के लिए बापू के विचार मूल्य हमें सदा प्रेरित करते रहेंगे।
Next Story





