छत्तीसगढ़
SSP ने मारपीट-चाकूबाजी के फरार आरोपी फैज खान पर की ₹5,000 के इनाम की घोषणा
jantaserishta.com
24 Nov 2026 1:59 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़। खरसिया बस स्टैंड के पास युवक के साथ मारपीट एवं चाकूबाजी की घटना में शामिल फरार आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा उद्घोषणा जारी की गई है। आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद पिता मुस्ताक खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिविल लाइन खरसिया, चौकी खरसिया, जिला रायगढ़ के संबंध में सूचना देने अथवा उसकी गिरफ्तारी में पुलिस की मदद करने वाले व्यक्ति को ₹5,000 (पांच हजार रुपये) का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
मारपीट के अपराध को लेकर आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद व एक अन्य आरोपी के विरूद्ध थाना खरसिया (चौकी खरसिया) में अपराध क्रमांक 569/2026, धारा 296, 351(3), 109, 118(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । अपराध विवेचना में मारपीट में शामिल एक आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है । आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस दबिश दे रही है । आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद गिरफ्तारी से बचने लुक छिप रहा है ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद पिता मुस्ताक खान उम्र 25 वर्ष निवासी सिविल लाईन खरसिया, चौकी खरसिया जिला – रायगढ़ पकड़वाने में जो कोई व्यक्ति पुलिस का किसी प्रकार से मदद करेगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हो सके, ऐसे सूचना देने वाले व्यक्ति को 5,000/- रूपये (पांच हजार रूपये) के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जावेगा । सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जावेगा । पुरस्कार विवरण के संबंध में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ का निर्णय अंतिम होगा ।
फरार आरोपी के संबंध में इन नंबरों पर दें सूचना :
• उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ – 9479193200
• अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ – 9479193201
• एसडीओपी, खरसिया – 9479193205
• चौकी प्रभारी, खरसिया – 9479193228
• पुलिस नियंत्रण कक्ष, रायगढ़ – 9479193299
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





