छत्तीसगढ़

फुंडहर चौक में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को मारी ठोकर

Nil dhankar
18 Jun 2022 9:37 AM IST
फुंडहर चौक में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को मारी ठोकर
x

रायपुर। फुंडहर चौक में हादसा हुआ है. पुलिस के मुताबिक माना एयरपोर्ट की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को ठोकर दी. जिससे स्कूटी सवार साबिर खान को चोंट लगी है. साबिर खान ने पुलिस को बताया कि वे आर्डर पर चिकन छोडने माना जा रहा था.

तभी फुण्डहर चौक के पास पहुंचा था. इस दौरान माना एयरपोर्ट की ओर से आ रही कार क्रं. सीजी 04/एनएन/0451 के चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते ठोकर मारकर एक्सिडेंट कर दिया। जिससे स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Next Story