छत्तीसगढ़

एसपी हुए थे शहीद, उस हमले में शामिल महिला नक्सली ने किया सरेंडर

Nilmani Pal
10 Dec 2025 1:56 PM IST
एसपी हुए थे शहीद, उस हमले में शामिल महिला नक्सली ने किया सरेंडर
x
छग

कांकेर। नक्सल मोर्चे पर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। मदनवाड़ा हमले में शामिल रही महिला नक्सली समेत 4 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। 2009 में हुए मदनवाडा हमले ने पूरे देश को हिला दिया था, जिसमें राजनांदगांव जिले के एसपी विनोद चौबे समेत 29 जवान शहीद हो गए थे।

आज आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों में इस बड़ी घटना में शामिल रही मंजुला उर्फ लक्ष्मी पोटाई भी शामिल है जिस पर 5 लाख का ईनाम घोषित था। इसके अलावा काजल उर्फ रजिता कंपनी नंबर 10 की सदस्य है, जिस पर 8 लाख का ईनाम घोषित था। विलास उर्फ चैतु उसेंडी ईनामी 5 लाख और रामसाय उर्फ लखन ईनामी 5 लाख ने भी आत्म समर्पण किया है।

कांकेर एसपी आई कल्याण एलिसेला ने बताया कि आज समर्पण करने वाले नक्सली कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे है, जिसमें कई जवानों की शहादत हुई थी, ये नक्सली कांकेर जिले के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी सक्रिय रहे है, उन्होंने बताया कि सरकार की पुनर्वास नीति और फोर्स के बढ़ते दबाव के कारण लगातार नक्सली आत्म समर्पण कर रहे है कांकेर जिले में अब बहुत सीमित संख्या में नक्सली शेष बचे है जो जल्द ही आत्म समर्पण कर सकते है। आज आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों को 50-50 हजार की सहायता राशि भी पुलिस की तरफ से प्रदान की गई है।

Next Story
null