छत्तीसगढ़
एसपी ने Illegal Mining Task Force का किया गठन, थाना प्रभारी भी बदले
Nilmani Pal
18 May 2026 4:45 PM IST

x
जांजगीर-चांपा। पुलिस विभाग में कसावट लाने एसपी विजय पांडेय ने तबादला आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, निरीक्षक कमलेश कुमार शेण्डे थाना प्रभारी नवागढ़ को रक्षित केन्द्र जांजगीर भेजा गया है। निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय
यातायात शाखा को थाना प्रभारी नवागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सउनि सियाराम यादव को थाना नवागढ़ से थाना बम्हनीडीह भेजा गया है। वहीं जिले में अवैध रेत उत्खन्न एवं परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही एवं अंकुश लगाने की दृष्टि से “Illegal Mining Task Force” का गठन किया गया है।
जिसके पर्यवेक्षण अधिकारी उमेश कुमार कश्यप अति. पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर-चांपा को बनाए गए हैं। टास्क फोर्स का मुख्यालय जांजगीर रहेगा, जिसमें रिस्पॉस टीम में कई अधिकारी-कर्मचारी हैं। इसका भी आदेश एसपी ने जारी किया है।
Next Story





