छत्तीसगढ़

वॉशिंग मशीन से आ रही थी फुफकारने की आवाज, निकला कोबरा सांप

Nil dhankar
30 Sept 2022 8:42 AM IST
वॉशिंग मशीन से आ रही थी फुफकारने की आवाज, निकला कोबरा सांप
x

कोरबा। कोरबा जिले में वॉशिंग मशीन से सांप को रेस्क्यू किया गया है। मामला बालको नगर थाना क्षेत्र का है। सेक्टर- 1 में रहने वाले सतीश दास महंत के यहां वॉशिंग मशीन से तेज फुफकारने की आवाज आ रही थी। ये देख घर के लोग बुरी तरह डर गए। बाद में स्नेक रेस्क्यू टीम ने सांप को बाहर निकाला।

खबर मिलते ही स्नेक रेस्क्यू टीम बालको नगर पहुंची। यहां वॉशिंग मशीन में कोबरा फंस गया था। जिसकी वजह से वो बाहर निकलने की कोशिश में तेज आवाज में फुफकार रहा था। स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने वॉशिंग मशीन को खोलकर कोबरा को बाहर निकाला। इसके लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद सांप को उन्होंने डिब्बे में बंद कर दिया और दूर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। बालको थाने में पदस्थ कुलदीप कतलम ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें एक घर में वॉशिंग मशीन में सांप के घुसने का पता चला। इसके बाद वे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले खुद से सांप को निकालने की कोशिश की, जब इसमें वे सफल नहीं हुए, तब स्नेक कैचर टीम को जानकारी दी गई। बहरहाल सांप के निकल जाने से लोगों ने राहत की सांस ली।


Next Story