छत्तीसगढ़

कुमार सानू की हुबहू आवाज में गाया गाना, IAS ने शेयर किया शख्स का वीडियो

Nil dhankar
7 Jun 2022 11:46 AM IST
कुमार सानू की हुबहू आवाज में गाया गाना, IAS ने शेयर किया शख्स का वीडियो
x

रायपुर। भारतीय सिनेमा में एक ऐसा दौर था, जब किसी फिल्म में कुमार सानू का कोई गाना न हो। उस समय कई फिल्में गानों की वजह से सुपर डुपर हिट हुई थीं। लेकिन हम आज कुमार सानू के बारे में क्यों बात कर रहे हैं.

दरअसल, आईएएस अवनीश शरण ने ट्विटर पर पोस्ट कर पूछा है कि कुमार सानू कहां हैं? छत्तीसगढ़ के पूर्व आईपीएस आरके विज ने री-ट्वीट करते हुए लिखा है कि इन्हें सही जगह पहुंचाओ दोस्तों... आप कहेंगे कि क्या कुमार सानू कहीं खो गए हैं? आईएएस अवनीश ने जो पोस्ट की है, उसमें एक व्यक्ति गाना गा रहा है। जब आप सुनेंगे तो चौंक जाएंगे कि यह तो सच में कुमार सानू की हुबहू आवाज है। फिर आपके मन में यह भी आ सकता है कि आवाज क्यों गूंज रही है। ऐसा सवाल आईपीएस सूरज सिंह परिहार ने भी किया है। फिर आप रिप्लाई में आगे बढ़ेंगे तो आपको वह वीडियो भी मिलेगा, जिसमें आवाज नहीं गूंज रही...तो आप भी सुनिए सासाराम बिहार के इस कुमार सानू को।


Next Story