छत्तीसगढ़

अवैध काम कर रहा था बेटा, मना करने पर कर दी बाप की पिटाई

Nilmani Pal
28 May 2022 5:20 PM IST
अवैध काम कर रहा था बेटा, मना करने पर कर दी बाप की पिटाई
x

बिलासपुर/तखतपुर। गांव में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने के लिए शराब बना रही पत्नी को जब उसके पति ने मना किया तो बेटे ने पिता की जमकर पिटाई कर दिया। तखतपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सोनबंधा निवासी इतवारी भास्कर की पत्नी घर में अवैध रूप से कच्ची शराब बना रही थी।

जहां उसके पति ने शराब बनाने के लिए मना किया। तो उसके बेटे सूरज भास्कर तुम शराब बनाने के लिए क्यों मना कर रहे हो कहकर अपने पिता को गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दिया। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर आरोपित बेटे सूरज भास्कर के खिलाफ आइपीसी की धारा 294,506, 323 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Next Story