छत्तीसगढ़

ससुराल में दामाद कर रहा था गलत काम, पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा

Nil dhankar
25 Oct 2021 1:36 PM IST
ससुराल में दामाद कर रहा था गलत काम, पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान सटोरियों का खेल भी जोरों पर है। खेले गए भारत-पाकिस्तान के मुकाबले में भी जमकर सट्‌टेबाजी हुई। बिलासपुर में तो एक खाईवाल अपनी ससुराल में सट‌्टा खिला रहा था। सरकंडा पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। रविवार की रात बिलासपुर में ही पांच खाईवाल व सटोरिए पकड़ाए। पुलिस ने उनके पास से 25 हजार रुपये, मोबाइल, एलईडी टीवी और सट‌्टा-पट्‌टी की जब्ती दिखाई है।

पुलिस को पहले से ही अंदेशा था कि रविवार के मैच के दौरान सटोरिये बड़ी रकम लगाएंगे। उनपर नजर रखने के लिए पुलिस ने अफसरों व साइबर सेल की टीम को निर्देश दिया था। लिहाजा, साइबर सेल की टीम ने खाईवाल व सटोरियों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई। फिर मैच खत्म होने से पहले ही शहर के कई जगहों पर छापेमारी कर पांच खाईवाल व सटोरियों को पकड़ लिया। सभी सटोरियों को कार्रवाई के लिए संबंधित थानों को सौंप दिए गए।

पकड़े गए

  1. महेश कमलानी, 42 वर्ष, निवासी राजकिशोर नगर बिलासपुर थाना सरकंडा।
  2. रवि कुमार रमानी उर्फ टीटी, 32 वर्ष निवासी सिंधी कॉलोनी बिलासपुर।
  3. अजय रामचंदानी, 28 वर्ष निवासी संतोषी मंदिर, तोरवा बिलासपुर।
  4. राजेश बजाज उर्फ राजा, 31 वर्ष निवासी मोपका राजकिशोर नगर बिलासपुर।
  5. तेजेश्वर वर्मा उर्फ दादू, 39 वर्ष निवासी अशोक नगर, डीएलएस कॉलेज के पास, सरकंडा।
Next Story