छत्तीसगढ़

जवानों ने किया माओवादी कैंप ध्वस्त, भारी पड़ता देख सामान छोड़कर भागे नक्सली

Nil dhankar
21 Sept 2022 5:46 PM IST
जवानों ने किया माओवादी कैंप ध्वस्त, भारी पड़ता देख सामान छोड़कर भागे नक्सली
x

बीजापुर। तालमेंडरी के जंगल में बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग गए. वहीं जवानों ने माओवादी कैंप को ध्वस्त कर दिया है. यह मामला फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का है.

नेशनल पार्क एरिया कमेटी के डीवीसीएम दिलीप वेंडजा और अन्य माओवादी की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी की टीम रवाना हुई थी. इस दौरान तालमेंडरी के जंगल में नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई. जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग निकले. पुलिस के जवानों ने नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया है. वहीं मौके से माओवादी साहित्य एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया है.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story