छत्तीसगढ़

18 साल देश की सेवा कर घर लौटा फौजी, गांव वालों ने किया भव्य स्वागत

Nil dhankar
4 Jun 2023 3:25 PM IST
18 साल देश की सेवा कर घर लौटा फौजी, गांव वालों ने किया भव्य स्वागत
x
छग

धमतरी। 18 साल देश सेवा कर जब आर्मी का जवान अपने घर पहुंचा, तब दोस्तों ने उनका भव्य स्वागत किया. डीजे की धुन पर सभी ने जमकर ठुमके लगाए. भारत माता की जय का नारा भी लोग लगा रहे थे. धमतरी के तरसींवा के रहने वाले जवान कुमार सिन्हा भारतीय सेना ईएमई एविएशन विभाग में पदस्थ थे. शनिवार को सेवानिवृत्त होकर वे अपने घर श्रीबालाजी कालोनी अर्जुनी धमतरी पहुंचे. जहां जवान के मित्र मंडली ने उनका स्वागत जोरदार किया.

सेवानिवृत्त जवान कुमार सिन्हा ने बताया कि 21 मार्च 2005 से वे भारतीय सेना में सेवा दे रहे थे. 18 वर्ष भारतीय सेना में मैकेनिकल ब्रांच में सेवा देते हुए सेवानिवृत्त हुए. भारत के विभिन्न स्थानों काश्मीर, बंगाल, सिकंदराबाद, पंजाब, असम आदि में ड्यूटी की. वे देश सेवा के लिए हरदम तैयार है. देश का सैनिक सेवानिवृत्त के बाद भी देशहित में कार्य करते रहता है. आगे भी मैं यह राष्ट्र हित का कार्य निरंतर जारी रखूंगा.

कुमार सिन्हा के दोस्त मोहन साहू ने उनके स्वस्थ जीवन की मंगल कामना करते हुए कहा कि "आगे का समय अपने क्षेत्र में समाजहित, राष्ट्रहित में कार्य करते रहें. देश की रक्षा का कार्य सेना के साथ आम नागरिकों का भी है. अपने अनुभव को आम नागरिकों के साथ बांटकर समाज में देशहित के लिए कार्य करते रहेंगे. वह व्यक्ति सौभाग्यशाली होता है, जिनका मित्र देश का सैनिक होता है." इस अवसर पर जवान के मित्रों सहित अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, परिवार के लोगों ने जवान का भव्य स्वागत किया।


Next Story