छत्तीसगढ़

नवनिर्मित नाली से आ रही भ्रष्टाचार की बू, जिसे देखकर प्रभारी मंत्री हो जाएंगे शर्म से लाल

Nil dhankar
4 April 2026 7:23 AM IST
नवनिर्मित नाली से आ रही भ्रष्टाचार की बू, जिसे देखकर प्रभारी मंत्री हो जाएंगे शर्म से लाल
x

बलरामपुर। नवनिर्मित नाली से भ्रष्टाचार की बू आ रही है, पूरा मामला छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत प्रेमनगर के बीच पारा का है। जहां नाली निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं का मामला सामनें आया है। जहां स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य अभी पूर्ण भी नहीं हुआ है, लेकिन नाली कई जगहों पर टूटने लगी है। इससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री व समय-समय पर नाली की पानी से तराई नहीं किया गया है, जिसके कारण नाली की मजबूती नहीं टिक पा रही है। वहीं संबंधित निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत के जन प्रतिनिधि संरपंच-सचिव के निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं।

जहां स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जांच की मांग करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। जहां उनका कहना है कि यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। जहां ग्राम पंचायत प्रेमनगर क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि “नाली अभी बनी भी नहीं है और टूटने लगी है, ये साफ तौर पर भ्रष्टाचार का मामला है। इसकी जांच होनी चाहिए।”


Next Story