छत्तीसगढ़

थप्पड़बाज प्राचार्य की होगी गिरफ्तारी, FIR दर्ज होते ही फरार

Nilmani Pal
5 July 2024 8:06 AM GMT
थप्पड़बाज प्राचार्य की होगी गिरफ्तारी, FIR दर्ज होते ही फरार
x
छग

बलरामपुर Balrampur News। छत्तीसगढ़ के स्कूलों से कई प्रकार की चौकाने वाली खबर निकलकर सामने आती है। इस दौरान कई खबरे ऐसी होती है जो जनता को सोचने पर मजबूर कर देती है। ऐसा ही कुछ शा.उ.मा. विद्यालय राजपुर में हुआ था। यहां बीते दिनों स्कूल के प्राचार्य ने महिला शिक्षिका female teacher को थप्पड़ मार दिया था। इतना ही नहीं प्राचार्य पर स्कूल परिसर में लगे पेड़ों को भी काटने का आरोप था। महिला शिक्षिका ने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से की थी।

chhattisgarh news इस मामले की जांच करने डीईओ स्कूल पहुंचे और प्रिंसीपल से आरोपों की जानकारी लेनी चाही। लेकिन प्राचार्य उलटा उन पर ही रौब जमाने लगे और कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दिया। जिसके बाद डीईओ ने कलेक्टर को मामले की जानकारी दी। वहीं अब इस मामले में एक्शन लेते हुए कलेक्टर ने महिला शिक्षिका को थप्पड़ मारने वाले प्राचार्य को उनके पद से हटाते हुए SDM ऑफिस बलरामपुर में अटैच करने का आदेश जारी किया है। वहीं स्कूल के ही शिक्षक विनोद मिश्रा को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। chhattisgarh

वहीं अब इस मामले में एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। महिला शिक्षिका से अश्लील हरकत और थप्पड़ मारने वाले आरोपी प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी प्राचार्य ईश्वर दत्त खलखो के खिलाफ पीड़ित शिक्षिका की शिकायत पर राजपुर थाना पुलिस Rajpur Police Station ने मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Next Story