छत्तीसगढ़

छठवीं का छात्र फांसी पर लटका था, रसोइये ने बचाया

Shantanu Roy
6 Sept 2022 9:25 PM IST
छठवीं का छात्र फांसी पर लटका था, रसोइये ने बचाया
x
छग
बीजापुरI छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आश्रम-शाला में पढ़ने वाले एक छठवीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। सुबह छात्र आश्रम के एक कमरे में गमछे से फांसी पर लटक गया, जिस पर रसोइया की नजर पड़ी और समय रहते उसे नीचे उतारा गया। छात्र का अभी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मामला जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला नक्सल प्रभावित इलाके कोरसागुडा के बालक आश्रम का है। बताया जा रहा है कि, सुबह जब आश्रम में प्रार्थना चल रही थी तो उस समय सारे बच्चे मैदान पर थे। आश्रम का रसोइया दुर्गम गनपत रजिस्टर लेने के लिए एक कमरे में गया। जहां उसने देखा कि छात्र फंदे पर लटका छटपटा रहा था। जिसके बाद रसोइया ने फौरन छात्र का पैर पकड़कर उसे उठाया। फिर आश्रम के अधीक्षक और अन्य बच्चों को आवाज लगाई।
अधीक्षक, बच्चे सब मौके पर पहुंचे। जिसके बाद छात्र को नीचे उतारा गया। फिर आवापल्ली के अस्पताल लाया गया। बच्चे की स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया, जहां छात्र का उपचार चल रहा है। डॉक्टरों की माने तो छात्र की हालत नाजुक है। आश्रम के अधीक्षक रामाराव अलवम ने बताया कि, छात्र ने सुसाइड करने का प्रयास क्यों किया है यह अभी स्पष्ट नहीं है। जिम्मेदार अधिकारी मामले की जांच के रहे हैं।
Next Story