छत्तीसगढ़

इशारेबाज गिरफ्तार, हरकत से परेशान थी छात्रा

Nilmani Pal
18 Aug 2024 3:53 PM IST
इशारेबाज गिरफ्तार, हरकत से परेशान थी छात्रा
x
छग

दंतेवाड़ा। जिले में एक युवक ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की है। उसे अश्लील इशारे किए हैं। बच्ची ने अपनी मां को इस बात की जानकारी दी। मां युवक के पास पहुंची तो युवक ने महिला की भी पिटाई कर दी। अब थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के किरंदुल शहर का है। शहर की एक नाबालिग छात्रा 17 अगस्त को स्कूल से लौट रही थी। बीच रास्ते में लक्ष्मण यादव नाम के एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसे अश्लील इशारे किए। जिससे बाद नाबालिग डर गई और सीधे भाग कर अपने घर चली गई। उसने इस बात की जानकारी अपनी मां को दी।

इसके बाद नाबालिग की मां लक्ष्मण यादव के पास पहुंची। उससे कहा कि तुमने ऐसा क्यों किया? युवक ने महिला की ही बेदम पिटाई कर डाली। फिर महिला किरंदुल पुलिस थाना पहुंची। इस पूरे मामले के संबंध में उसने FIR दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं आज 18 अगस्त को उसे दंतेवाड़ा कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।


Next Story