छत्तीसगढ़

रायपुर में रमजान के चांद की तस्दीक, कल से पहला रोज़ा

jantaserishta.com
2 April 2022 9:00 PM IST
रायपुर में रमजान के चांद की तस्दीक, कल से पहला रोज़ा
x
बड़ी खबर

रायपुर: शनिवार की शाम रायपुर में छत्‍तीसगढ़-ए-काजी हजरत सैयद रईस अहमद अशरफी जिलानी और इदारे शरिया इस्‍लामिक कोर्ट ने पूरे छत्‍तीसगढ़ में सबसे पहले चांद देखने की तस्‍दीक (पुष्टि) कर दी है। उन्‍होंने कहा कि शनिवार को पहली तरावीह की नमाज अदा की जाएगी। रविवार यानी 3 अप्रैल को पहला रोजा रखा जाएगा।

मुस्लिम समाज के बुजुर्गों ने बताया कि उस दौर में उतनी सुविधाएं नहीं थी, जितनी इस दौर में है, लेकिन रमजान को लेकर उतनी शिद्दत आज भी है, जितनी उस दौर में हुआ करती थी। खास बात यह है कि चाहे जैसा भी मौसम हो रमजान का समाज के बच्चों, बुजुर्गों के साथ सभी वर्गों के बेसब्री से इंतजार रहता है। इसकी खास वजह यह है कि इस महीने में अल्लाह अपने बंदों की एक नेकी के बदले कई गुना सवाब (पुण्य) देता है। इस बार भी कौम ने पहले से मिजाज बनाकर रखा है कि चाहे मौसम की जीतनी तल्खी हो, हम उतने ही शिद्दत से रोजे रखकर अपने रब को राजी करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story