छत्तीसगढ़

सफलतापूर्वक शुरू हुई पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा, कुलसचिव द्वारा बटन दबाकर किया गया शुरुआत

jantaserishta.com
24 May 2021 6:24 PM IST
सफलतापूर्वक शुरू हुई पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा, कुलसचिव द्वारा बटन दबाकर किया गया शुरुआत
x

रायपुर:- पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा आज से ऑनलाइन मोड में शुरू हो गयी है. विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी, आज सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर प्रश्न पत्रों को "ऑनलाइन मोड" पर सुबह 7:00 बजे समस्त परीक्षा केंद्रों में प्रेषित किए. सभी परीक्षाकेंद्रों में प्रश्न पत्र प्रेषित करने के लिए कुलसचिव प्रो. गिरीश कांत पांडेय द्वारा बटन दबाकर शुरुआत किया गया. सभी परीक्षा केंद्रों द्वारा ऑनलाइन मोड से प्राप्त प्रश्न पत्रों को तत्काल परीक्षार्थियों के पास प्रेषित कर दिया गया. सुबह 7:27 तक सभी परीक्षा केंद्रों से कार्य पूर्णता का 'ओ के रिपोर्ट' फीडबैक के रूप में प्राप्त हो गया था. कुलपति प्रो. केसरी लाल वर्मा ने विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारियों को इस सफलता पूर्वक शुरुआत करने के लिए शुभकामनाएं प्रदान की है, और उम्मीद किए हैं कि आगे भी उत्साह एवं सफलता के साथ परीक्षा का कार्य संपन्न होगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story