छत्तीसगढ़
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की हुई द्वितीय बैठक
Shantanu Roy
22 Jan 2026 7:21 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में आज जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की द्वितीय बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत एम.एस. पैकरा, मुख्य महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रायपुर द्वारा समस्त विभागीय अधिकारियों के परिचय तथा उद्योग विभाग से संबंधित जानकारी प्रस्तुत करते हुए की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ. सिंह द्वारा जिले में उद्योग स्थापना से प्राप्त निवेश की जानकारी ली गई। इस अवसर पर बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में स्थापित 97 उद्योगों के माध्यम से कुल 1,059.53 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश हुआ है, जिससे 2464 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त हुआ है। कलेक्टर डॉ. सिंह ने उद्योग स्थापना हेतु शासकीय भूमि हस्तांतरण से संबंधित लंबित 13 प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।
बैठक में नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के संयुक्त संचालक विनित नायर ने सुझाव दिया कि उद्योग स्थापना से पूर्व निजी भूमि क्रय करते समय भूमि के विवादित अथवा अवैध होने की जानकारी अवश्य ली जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, रायपुर के कार्यपालन अभियंता प्रवीण कुमार शर्मा ने नवीन औद्योगिक क्षेत्र ‘प्लास्टिक पार्क, सरोरा’ में उद्योगों की स्थापना हेतु विद्युत सब-स्टेशन की आवश्यकता से अवगत कराया तथा प्रस्तावित एवं नवीन औद्योगिक पार्क क्षेत्रों में पृथक स्थल चिन्हित करने का प्रस्ताव रखा। बैठक में सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन सहित औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, श्रम विभाग तथा छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, जिला रायपुर के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





