छत्तीसगढ़

SDM ने अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन में संलिप्त 13 ट्रेक्टर और 1 हाईवा पकड़ा

Shantanu Roy
31 March 2026 11:42 PM IST
SDM ने अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन में संलिप्त 13 ट्रेक्टर और 1 हाईवा पकड़ा
x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे के दिशा निर्देश पर बिलाईगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रफुल्ल रजक ने अपने क्षेत्र में अवैध रूप से खनिज उत्खनन, भंडारण और परिवहन में संलिप्त वाहनों पर चौतरफा कार्यवाही किया है। ग्राम बेलटिकरी में पत्थर के अवैध उत्खनन कर लोड करते हुए कुल 6 ट्रैक्टर को जब्त किया गया। इन सभी वाहनों को बिलाईगढ़ थाना को अभिरक्षा में दिया गया है। इसी प्रकार सरसीवां के नजदीक पेंड्रावन में रेती का अवैध परिवहन करते कुल 06 ट्रैक्टर्स को जब्त किया गया।जब्ती के दौरान इन वाहनों के पास पीएम आवास या अन्य वैध दस्तावेज नहीं थे। वहीं भटगांव में रेती का अवैध परिवहन करते जब्त वाहनों 1 हाइवा और 1 ट्रैक्टर को जब्त कर थाना भटगांव को अभिरक्षा में दिया गया। जब्ती के दौरान इन सभी वाहनों के पास पीएम आवास या अन्य कोई वैध दस्तावेज नही थे।
Next Story