छत्तीसगढ़
एसडीएम ने सैचुरेशन शिविरों में योजनाओं की दी जानकारी, जनगणना 2027 के लिए किया जागरूक
Shantanu Roy
28 April 2026 11:24 PM IST

x
छग
Bijapur. बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन शिविरों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर नियद नेल्लानार 2.0 एवं बस्तर मुन्ने जैसे महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की। एसडीएम कौशल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी संभव है जब पात्र हितग्राही अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं को खुलकर सामने रखें। उन्होंने ग्रामीणों को अपने गांव और व्यक्तिगत स्तर की समस्याओं को शिविर में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बताने के लिए प्रेरित किया।
उन्हें पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों का होना बेहद जरूरी है। इसलिए ग्रामीण समय पर अपने जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और सैचुरेशन शिविर में सही जानकारी उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर एसडीएम कौशल ने आगामी जनगणना 2027 को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने जनगणना की महत्ता बताते हुए कहा कि यह देश की विकास योजनाओं की आधारशिला होती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि जनगणना कार्य के दौरान आने वाले कर्मचारियों को सहयोग दें और सही व सटीक जानकारी प्रदान करें। यह पहल प्रशासन द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





