छत्तीसगढ़

कबाड़ी वाले ने महिला को पीटा, बर्तन को लेकर हुआ विवाद

Nilmani Pal
2 Oct 2021 8:57 AM GMT
कबाड़ी वाले ने महिला को पीटा, बर्तन को लेकर हुआ विवाद
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के गनियारी में नाबालिग ने घर के बर्तन को कबाड़ी के पास बेच दिया। बर्तन वापस लेने गई महिला और उसके बेटे की कबाड़ी ने पिटाई कर दी। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत कोटा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। कोटा क्षेत्र के गनियारी में रहने वाली इंदिरा सूर्यवंशी रोजी मजदूरी करती हैं। उन्होंने बताया कि उनके 14 वर्षीय बेटे ने घर के बर्तन को बेच दिया। पूछताछ करने पर उसने कबाड़ी उमेश सूर्यवंशी के पास 100 स्र्पये में बेचना बताया। इस पर महिला ने बेटे को बर्तन वापस लाने कहा। उसने बर्तन लाने के लिए अपनी मां से स्र्पये मांगे। गुस्र्वार की दोपहर महिला ने अपनी मां जमुना सूर्यवंशी को स्र्पये देकर बर्तन लाने कहा।

इस पर वह अपने नाती को लेकर बर्तन लेने गई। महिला ने स्र्पये देकर अपने स्र्पये वापस मांगे। इस पर कबाड़ी महिला और नाबालिग से गाली-गलौज करने लगा। इसका विरोध करने उसने नाबालिग की पिटाई की। बीच-बचाव करने पर उसने महिला को भी पीट दिया। मारपीट से घायल महिला ने इसकी जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद महिला ने घटना की शिकायत कोटा थाने में की। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story