छत्तीसगढ़
केन्द्र सरकार की योजनाएं और नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है: बृजमोहन अग्रवाल
Shantanu Roy
20 Jun 2025 7:43 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। भारतीय जनता पार्टी संकल्प से सिध्दी अभियान के तहत पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर केन्द्र की मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों जनता तक पहुंचाने के लिए आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि संकल्प से सिध्दि अभियान के माध्यम से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता प्रदेशभर में जाकर केंद्र की मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाएंगे। साथ ही, कांग्रेस शासन के दौरान हुई विफलताओं की भी जानकारी घर-घर दी जाएगी। केन्द्र सरकार की योजनाएं और नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में व्यापक पैमाने पर 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा। योग दिवस पूरे प्रदेश में हर मंडल में मनाने का लक्ष्य रखा है और अधिक से अधिक लोग योग का लाभ ले और अपनी नियमित दिनचर्या में योग को शामिल करें।
इसके साथ 23 जून को भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस है। डॉ. श्यामाप्रसाद के सपने को साकार करने का काम नरेंद्र मोदी ने किया है कश्मीर से धारा 370 को समाप्त किया। 23 जून को सभी जिलों में मतदान केदो में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया जाएगा। आज से 50 साल पहले पूरे देश में कांग्रेस ने अघोषित आपातकाल लगाया था इमरजेंसी लगा कर देश को जेल बना दिया गया था और नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया था। प्रेस के ऊपर सेंसरशिप लागू कर दी गई थी। कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या कर दी गई थी। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अब गांव-गांव, गली गली, शहर, प्रदेश और देश को विकसित करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करना है। 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए हम सब लोग मिलकर काम करेंगे। पूरे विश्व की अगुवाई भारत करेगा, और भारत दुनिया का सबसे विकसित देश होगा। उन्होंने कहा कि आज से 11 साल पहले देश की इकोनॉमी 11वें नंबर पर थी।
अब चौथे नंबर पर पहुंच गया है जल्द ही आने वाले समय में विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में भारत होगा। कार्यक्रम के बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आने वाले समय में हमारी सनातन संस्कृति, हमारा संस्कार, पुरातन वैभव, योग, वैदिक शिक्षा को आने वाले समय में स्कूल शिक्षा में लागू किया जाएगा जो आधुनिक भारत और नए भारत के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान होगा। उन्होंने कहा कि जो लोग अवैधानिक तरीके से धर्मांतरण करते हैं या करवाते हैं वे सब सचेत हो जाए अवैधानिक तरीके से अगर धर्मांतरण करवाया जाएगा उन्हें कानूनी तरीके से सबक सिखाया जाएगा और प्रदेश में धर्मांतरण रोकने के लिए कठोर से कठोर कानून बनाया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, पूर्व सांसद चंद्रशेखर साहू, विधायक गुरू खुशवंत साहेब, इंद्रकुमार साहू, अशोक बजाज, जिलाध्यक्ष श्याम नारंग, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, संजय ढीढी, अशोक सिन्हा, नवीन अग्रवाल, छोटेलाल सोनकर, कार्यक्रम संयोजक संतोष शुक्ला, दीपक बैस, शिवशंकर वर्मा, परदेसी साहू, अरविंद ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





