छत्तीसगढ़

युवती की निर्मम हत्या, तालाब में मिली लाश

HARRY
25 Jun 2022 9:49 AM GMT
युवती की निर्मम हत्या, तालाब में मिली लाश
x

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में एक युवती की निर्मम हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने उसे पहले तो मार दिया। फिर पॉलीथिन से बांधकर उसके शव को तालाब में फेंक दिया था। लोगों को पता न चले इसलिए आरोपियों ने युवती के शव को पत्थर से भी बांध दिया था। इसके बावजूद उसका शव पानी में ऊपर आ गया और नहाने गए लोगों की नजर पड़ गई। जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया है। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, तालदेवरी निवासी सुमन यादव (21) पिता मोहन यादव 21 जून को दिन के समय से लापता थी। पिछले 4 दिन से उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इसके बाद शुक्रवार को उसके परिजनों ने उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस भी युवती की तलाश में थी, पर सुमन का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। सुमन ने 12वीं तक पढ़ाई की थी। 12वीं के पढ़ाई के बाद से वह घर पर ही रहती थी।

बताया गया कि शुक्रवार शाम को तालदेवरी गांव में शाम के वक्त लोग बैमन तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान उन्होंने तालाब में तैरता हुआ कुछ देखा था। पास जाने पर पता चला ये शव है। इसके बाद इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला गया।

Next Story