छत्तीसगढ़
बीरगांव में मिली महिला की सड़ी गली लाश, जांच में जुटी पुलिस
Nil dhankar
14 Dec 2021 4:57 PM IST

x
रायपुर। रायपुर के बीरगांव में जब्बार नाले में एक महिला का पैर बंधा शव मिला। सूचना के बाद खमतरई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। सड़ी-गली लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस जिले में गुम इंसान के बारे में दर्ज प्राथमिकी के बारे में जानकारी जुटा रही है। बीरगांव के उरकुरा में जब्बार नाले में दुर्गंध उठने के बाद जब स्थानीय लोगों ने नाले की सफाई कराई। नाले से सफाई के दौरान महिला का शव निकला। पुलिस के मुताबिक शव करीब एक हफ्ता पुराना लग रहा है। हालांकि बीरगांव में नगरीय निकाय चुनाव में राजनीतिक षड़यंत्र सहित अन्य एंगल से जांच की जा रही है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर
Next Story





