छत्तीसगढ़

निर्माणाधीन मकान की छत ढही, कथावाचक योगेश महाराज की मलबे में दबे, मौके पर मौत

Shantanu Roy
12 Feb 2022 5:40 PM GMT
निर्माणाधीन मकान की छत ढही, कथावाचक योगेश महाराज की मलबे में दबे, मौके पर मौत
x
बड़ी खबर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जांजगीर के ग्राम नागरमुड़ा में निर्माणाधीन दो मंजिला मकान के छत की ढलाई के दौरान भरभरा कर गिर जाने से मलबे में दबकर कथावाचक योगेश महाराज की मौत हो गई। छत के मलबे में एक दर्जन से ज्यादा मजदूरों के दबे होने की सूचना है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक ढलाई के दौरान छत के गिरने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और तत्काल लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। हादसे में मकान मालिक कथावाचक योगेश महाराज की मौत पर ही मौत हो गई है।
जबकि मलबे में दर्जन भर मजदूरों के दबे होने की जानकारी आसपास के लोगों ने दी। मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के लिए राहत अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम पंचायत जिंदल के खदान क्षेत्र से प्रभावित है। यहां कथा वाचक योगेश महाराज पिछले छह माह से तीन माह से मकान का निर्माणा करा रहे हैं।
Next Story