छत्तीसगढ़

किसान से लूटपाट करने वाला लुटेरा गिरफ्तार, पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दबोचा

Nil dhankar
10 Sept 2022 8:29 AM IST
किसान से लूटपाट करने वाला लुटेरा गिरफ्तार, पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दबोचा
x

महासमुंद। किसान से लूटपाट करने वाले लूटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक प्रेमलाल निषाद अपने धान बेचने की रकम सहकारी बैंक कोमाखान से निकाल कर अपने घर जा रहा था। जिसें अज्ञात मोटर सायकल क्रमांक TS 12 EH 7291 के चालक ने रास्ते में रोककर नकली नोट रखे हो कहते हुए जेब में रखे रूपयें को जबरदस्ती छिनकर कर भाग गया। जिसके बाद प्रार्थी प्रेमलाल ने थाना कोमाखान में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जिला सहकारी बैंक कोमाखान पैसा निकाले आया था। 10,000 रूपयें बैंक से निकाल कर अपने पेंट के जेब में रखकर बैंक से अपने घर देवरी मोटर सायकल से जा रहा था, भटगांव से चिंगरिया जाने के मार्ग में मोटर सायकल में सवार अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के पास आकर उसे रोक दिया और उससे कहा की तुम अपने जेब में नकली नोट रखे हो और कहते हुए उसके जेब में हाथ डालकर पैसे छिनकर वहां से भागने लगा तब प्रार्थी ने गाड़ी को पकड़ लिया जिससे आरोपी गाड़ी छोड़कर खेतों की ओर भागने लगा. इस दौरान प्रार्थी ने जोर- जोर से आवाज लगायी जिससे खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी सजग हो गए |

प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना कोमाखान ने अपराध क्र0 123/2022 धारा 392 भादवि0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक को प्राप्त हुई पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल घटना के गम्भीरता से लेते हुए जिलें के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत अज्ञात आरोपी को पकड़ने हेतु नाकेबंदी करने निर्देशित किया गया। जिसपर क्षेत्रों में नाकेबंदी की कार्यवाही की गई तब थाना कोमाखान प्रभारी निरीक्षक रामवतार पटेल अपने स्टाफ के साथ तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हुए | घटना स्थल के पास खेत में काम कर रहे ग्रामीणों के साथ घेराबंदी कर आरोपी को खोजा गया जिसे कुछ देर खेतों में खोजने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया | तथा आरोपी के पकडे जाने पर लूट की पूरी रकम 10000/- रूपये तत्काल ही बरामद कर लिया गया. साथ ही साथ घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त किया गया। आरोपी के संबंध में आसपास के जिला एवं ओड़िसा तथा कर्नाटक राज्य से सम्पर्क कर आरोपी के इतिहास को खंगाला जा रहा है।

Next Story