छत्तीसगढ़

खून से लाल हुई सड़क, बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत

jantaserishta.com
23 May 2025 11:10 AM IST
खून से लाल हुई सड़क, बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत
x
छत्तीसगढ़.
बलौदाबाजार: बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पलारी-बलौदी मार्ग पर बलौदी नहर के पास सुबह 7:30 बजे एक बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के समय युवक पलारी से बलौदी की ओर जा रहा था। बलौदी मोड़ पर वह अपनी बाइक पर नियंत्रण खो बैठा। बाइक सीधे ट्रैक्टर के इंजन से जा टकराई। ट्रैक्टर बम्हनी रेत घाट से पीएम आवास के लिए रेत लेकर टिपवान गांव जा रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक अत्यधिक तेज गति से आ रही थी। ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली खेत में पलट गई। अभी तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story