छत्तीसगढ़

नारी निकेतन की अधीक्षिका का कर्मकांड चर्चा में, जल्द होगी कार्रवाई

Nilmani Pal
26 July 2022 6:18 AM GMT
नारी निकेतन की अधीक्षिका का कर्मकांड चर्चा में, जल्द होगी कार्रवाई
x

दंतेवाड़ा। नारी निकेतन संस्था में अनाथ, अविवाहित, विधवा प्रताड़ित और बेसहारा महिलाओं को कर्मचारियों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। संस्था की महिलाओं ने अधीक्षिका और भृत्य पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। दरअसल, मामला दंतेवाड़ा के नारी निकेतन का है, जहां महिलाओं ने एक वीडियो बनाकर शेयर किया है। संस्था की प्यून कालेन्द्री यदु एक महिला से संस्था में ही कुर्सी में बैठ अपने पैरों की मालिश करवा रही है। शाही अंदाज में प्यून बेसहारा महिला से पैर दबवा कर और भी परेशान कर रही है। इसका वीडियो को संस्था में रहने वाली एक महिला ने बनाकर शेयर किया है।बता दे कि इस नारी निकेतन में 12 महिलाएं रहती हैं। इतना ही नहीं पहले भी नारी निकेतन की अधीक्षिका पर कई आरोप लगे थे। तब आरोप था कि बेसहारा महिलाओ से वो अपने घर का काम कराती हैं।

महिलाओं ने दो वीडियो शेयर किये हैं, जिसमें एक महिला बता रही है कि संस्था की महिलाओं को भोजन आदि भी नहीं दिया जाता। बता दे कि अधीक्षिका इससे पहले बचेली परियोजना में सुपरवाईजर की जिम्मेदारी संभाल रही थी। उस समय बचेली परियोजना की स्व सहायता समूह की महिलाओं ने जबरन पैसे वसूली का आरोप लगाया था, जिसके बाद उसे वहां से हटाकर नारी निकेतन की अधीक्षिका की जिम्मेदारी सौंप दी गयी है। इधर इस वायरल वीडियो के सामने आने के कलेक्टर ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Next Story