छत्तीसगढ़

नक्सलियों का उत्पात जारी, पत्थर रख सड़क किया बंद

Nil dhankar
29 March 2022 2:44 PM IST
नक्सलियों का उत्पात जारी, पत्थर रख सड़क किया बंद
x

बस्तर। बस्तर में माओवादी अपने साम्राज्यवाद विरोधी सप्ताह के तहत लगातार उत्पात मचा रहे हैं। बस्तर के नारायणपुर जिले में माओवादियों ने ओरछा मार्ग पर फिर से बीच सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर रख मार्ग को बंद कर दिया। इसी जगह नक्सलियों ने बैनर भी बांधे। इधर, बीजापुर जिले में भी कुटरु-बेदरे सड़क को 10 से 12 जगहों से काट दिया। हालांकि सूचना मिलने के बाद जवान JCB लेकर पहुंच गए, और गड्ढों को पाट दिया है। इस इलाके में भी माओवादियों ने भारी संख्या में पर्चे फेंके।

जानकारी के मुताबिक, बस्तर में माओवादी 23 मार्च से 29 मार्च तक साम्राज्यवाद विरोधी सप्ताह मना रहे हैं। नक्सलियों के इस सप्ताह का आज 29 मार्च को आखिरी दिन है। माओवादियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए देर रात ओरछा ब्लॉक मुख्यालाय को नारायणपुर जिला मुख्यालाय से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर जगह-जगह पत्थर रख मार्ग को बंद कर दिया था। जिससे कुछ देर तक आवागमन प्रभावित हो गया था। हालांकि मौके पर पहुंचे जवानों ने मार्ग खोल दिया है। माओवादियों ने अपने इस सप्ताह में दूसरी बार इसी सड़क को निशाना बनाया है। इससे पहले 23 मार्च को भी सड़क को जगह-जगह से काटा था।

Next Story