छत्तीसगढ़

माओवादियों का उत्पात, पेड़ काटकर किया रास्ता बाधित

Nil dhankar
13 April 2022 12:27 PM IST
माओवादियों का उत्पात, पेड़ काटकर किया रास्ता बाधित
x

नारायणपुर। माओवादियों ने रायनार गांव के पास पेड़ काटकर सड़क को जाम कर दिया. धनोरा और ओरछा पुलिस ने पेड़ हटाकर वाहनों की आवाजाही को बहाल किया. ओरछा मुख्यमार्ग में रायनार के पास मंगलवार की रात दो बड़े पेड़ काटकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया था, जिससे इस मार्ग पर आवाजाही रुकने के साथ ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही धनोरा और ओरछा से पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे. आसपास इलाके में सर्चिंग करने के बाद सुबह करीब 9 बजे रास्ते से पेड़ हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल किया गया.

एसपी सदानंद कुमार का कहना है कि आमतौर पर नक्सली पेड़ काटने के साथ ही आसपास निर्माण कार्य चल रहे हैं, जिसे विकास कार्यों को देखकर बौखला जाते हैं. यही कारण है कि नक्सलियों ने ऐसी घटना को अंजाम देते रहते हैं.


Next Story