छत्तीसगढ़

राजस्व मंत्री ने 7 करोड़ से अधिक की लागत के नवापारा-सतभांवा मार्ग का किया भूमिपूजन

Nil dhankar
15 March 2026 6:00 PM IST
राजस्व मंत्री ने 7 करोड़ से अधिक की लागत के नवापारा-सतभांवा मार्ग का किया भूमिपूजन
x

बलौदाबाजार। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने रविवार को विकासखंड सिमगा अंतर्गत ग्राम सकरी में नवापारा -सकरी -सतभांवा मार्ग का विधि -विधान से पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया। पुल पुलियों सहित 7 करोड़ 82 लाख 58 हजार रुपए की लागत इस मार्ग का निर्माण होग़ा।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि इस सड़क के बनने से लोगों का आवागमन सुगम होगा। हमारी सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है। इस बार जिले में कई सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली है। प्रदेश में अच्छी सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है.। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदने के बाद कृषक उन्नति योजना के तहत शेष राशि का एकमुश्त भुगतान भी होली के पहले किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मोदी की अधिकांश गारंटी पूरी हो गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने हम सभी को मिलकर काम करना होग़ा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद यादव, जनपद अध्यक्ष डॉ दौलतराम पाल.जिला पंचायत सदस्य डॉ मोहव वर्मा, सरपंच कविता वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Next Story
null