छत्तीसगढ़

राजस्व मंत्री ने डायल-112 वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Nilmani Pal
20 May 2026 4:48 PM IST
राजस्व मंत्री ने डायल-112 वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
x

बलौदाबाजार। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बुधवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित रक्षित केंद्र परिसर से डायल -112 वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें डायल-112 के 12 वाहन, हाईवे पेट्रोलिंग हेतु 2 वाहन तथा 1 मोबाइल फॉरेंसिक वैन शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में नेक्स्ट जेन सीज़ी डायल 112 का शुभारम्भ हुआ।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने और लोगों को त्वरित सहयता पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश में डायल 112 सेवा प्रारम्भ किया गया है। इस आपातकालीन सेवा प्रारम्भ होने से अब 24 घंटे किसी भी घटना, दुर्घटना या अन्य परिस्थिति में केवल 112 डायल करने से तत्काल मदद मिलेगी। ये वाहन जिले के सभी 12 थानो में तैनात रहेगी।

बताया गया कि इन अत्याधुनिक वाहनों में स्मार्टफोन, जीपीएस, वायरलेस रेडियो, पीटीजेड कैमरा, डैश कैम, मोबाइल एनवीआर और सोलर बैकअप जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं उपलब्ध है।इन तकनीकों की मदद से घटनास्थल की लाइव मॉनिटरिंग, रियल-टाइम ट्रैकिंग और त्वरित संचार सुनिश्चित किया जा सकेगा। इसमें नागरिक वॉयस कॉल, एसएमएस, ईमेल, वेब पोर्टल, व्हाट्सएप, चैटबॉट और एस ओ एस -112 इंडिया ऐप के माध्यम से भी सहायता प्राप्त कर सकेंगे।इन वाहनो में ज़ीपीएस सिस्टम होने से कंट्रोल रूम बलौदाबाजार के माध्यम से तुरंत पीड़ित के बताए गए पते पर सबसे नजदीकी डायल-112 वाहन को तुरंत मौके पर रवाना किया जाएगा।

Next Story