छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब चुनाव के निष्पक्ष, ईमानदारी और सफलतापूर्वक परिणाम घोषित

Shantanu Roy
13 Jan 2026 11:42 PM IST
रायपुर प्रेस क्लब चुनाव के निष्पक्ष, ईमानदारी और सफलतापूर्वक परिणाम घोषित
x
मोहन तिवारी बने अध्यक्ष, महासचिव पद पर गौरव शर्मा निर्वाचित
Raipur. रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब के लिए संपन्न हुए मतदान के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुआ, जिसमें पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर मोहन तिवारी, कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार यदु, उपाध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार साहू और महासचिव पद पर गौरव शर्मा निर्वाचित घोषित किए गए। वही इस प्रेस क्लब चुनाव को कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देशन पर
निर्वाचन अधिकारी नवीन कुमार ठाकुर, निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार देवांगन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नंदकुमार चौबे इन सभी अधिकारियों ने निष्पक्ष, ईमानदारी और सफलतापूर्वक करवाया जिसके लिए वरिष्ठ और सभी पत्रकारों ने निर्वाचन अधिकारियों का आभार जताया और बधाई दी।
संयुक्त सचिव पद पर निवेदिता साहू और भूपेश जांगड़े ने जीत हासिल की। निर्वाचन अधिकारी नवीन कुमार ठाकुर ने परिणाम की घोषणा की। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार देवांगन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नंदकुमार चौबे उपस्थित रहे। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाइयां दी गईं। वही जिला प्रशासन ने भी सभी निर्वाचन अधिकारी को सफलता पूर्वक चुनाव कराने पर बधाई दी और आभार जताया।
Tagsरायपुरप्रेस क्लबमतदानपरिणामअध्यक्षमोहन तिवारीकोषाध्यक्षदिनेश कुमार यदुउपाध्यक्षदिलीप कुमार साहूमहासचिवगौरव शर्मासंयुक्त सचिवनिवेदिता साहूभूपेश जांगड़ेनिर्वाचितपत्रकारचुनावपारदर्शीशांतिपूर्णउत्साहभागीदारीनिर्वाचन अधिकारीनवीन कुमार ठाकुरसहायक निर्वाचन अधिकारीराकेश कुमार देवांगनअनुविभागीय अधिकारीनंदकुमार चौबेबधाईनवनिर्वाचितपदाधिकारीघोषणारायपुर समाचारक्लब चुनावनिर्वाचन प्रक्रियापरिणाम घोषणापत्रकारितास्थानीय प्रशासनRaipurPress ClubvotingresultPresidentMohan TiwariTreasurerDinesh Kumar YadavVice PresidentDilip Kumar SahuGeneral SecretaryGaurav SharmaJoint SecretaryNivedita SahuBhupesh Jangdeelectedjournalistelectiontransparentpeacefulenthusiasmparticipationelection officerNaveen Kumar ThakurAssistant Election OfficerRakesh Kumar DevanganSub-Divisional OfficerNandkumar Choubeycongratulationsnewly electedoffice bearerannouncementRaipur NewsClub Electionelection processresult declarationjournalismlocal administration
Next Story
null