छत्तीसगढ़

अधिकारी की बेटी के परिणाम ने सबको चौंकाया, 12वीं में प्राप्त किया 99.4 प्रतिशत

Nil dhankar
22 July 2022 1:17 PM IST
अधिकारी की बेटी के परिणाम ने सबको चौंकाया, 12वीं में प्राप्त किया 99.4 प्रतिशत
x

बिलासपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं कक्षा का परिणाम थोड़ी देर पहले जारी हुआ। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की छात्रा शुभी शर्मा 497 अंकों के साथ 99.4 अंक प्राप्त किया है। शुभी के पिता डीपी शर्मा एसईसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी हैं। उनका कहना है कि उनकी बिटिया कला संकाय की छात्रा हैं। भगवान भोलेनाथ की भक्त भी हैं। सावन में इस परिणाम ने सभी खुश कर दिया है। इंदिरा विहार कालोनी निवासी डीपी शर्मा की पुत्री शुभी के परिणाम ने सभी को चौंका दिया है। कक्षा दसवीं की पढ़ाई शुभी ने डीएवी पब्लिक स्कूल से की थी। जिसमें उसपे 98.3 फीसद अंक हासिल किया था।

माता संगीता शर्मा ने कहा कि वह प्रारंभ से मेधावी छात्रा है। राजनीति विज्ञान विषय में उनकी बड़ी रूचि है। यूपीएससी क्लियर कर वह प्रशासनिक सेवा में कदम रखना चाहती है। शुभी ने कहा कि वह इस परिणाम से बेहद खुश है। टेनिस के अलावा उसे गाने सुनना पसंद है। 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन छह से आठ घंटे अतिरिक्त पढ़ाई पर समय देती थी। शिक्षकों द्वारा दिए गए कार्यों को समस पर पूरा करती थी। समय प्रबंधन सबसे बड़ी विशेषता रही है। घर में प्रतिदिन भगवान शिव और गणपति की पूजा करना प्राथमिकता होती थी। बिना पूजा किए भोजन ग्रहण नहीं करती है।

Next Story