नशा पैसा और दादागिरी की जोर आजमाइश हत्या का परिणाम

- बंद शूटकेस की गुत्थी
इस खबर को सबसे पहले फोटो सहित जनता से रिश्ता न्यूज़ वेबसाइट ने 07 बजकर 28 मिनट में प्रकाशित की
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी में आज शाम कुएं में मिली बंद शूटकेस की गुत्थी को पुलिस अब सुलझाने लगी है। रायपुर शहर में अपराध और नशे की वजह से चर्चा में रहा ही है, मगर इस बार जो हत्या हुई उसने शहर के पुलिस विभाग को भी हिलाकर रख दिया। चंडी नगर स्थित कुएं में मिली लाश की शिनाख्त हो गई है, WRS कॉलोनी के जतिन राय के रूप में युवक की पहचान की गई है, मृतक की उम्र 20 साल है। मृतक का नाम जतिन रॉय है जो कि 9 फरवरी से लापता था। खमतराई थाना में गुम इंसान के नाम से रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मर्डर मामले में दोस्त ही निकला मृतक का हत्यारा, गायब होने के दिन ही कर दी हत्या। और लाश को ठिकाने लगाने के लिए दोस्तों ने ही लाश को चंडीनगर के पास कुएं में सूटकेस में बंद करके फेक दिया। पुलिस ने इस मामले में प्रदीप नायक को संदेही के रूप में हिरासत में लिया है। जल्द ही इस मामले में कोई बड़ा खुलासा हो सकता है। इस संबंध में खम्हारडीह थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने कहा कि मामले की लगातार जांच की जा रही है। मृतक युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले को खमतराई थाना ट्रांसफर किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





