छत्तीसगढ़

बस्ती वालों ने की बाल सुधार गृह से फरार बच्चे की पिटाई, हुआ हंगामा

Nilmani Pal
22 May 2022 8:24 AM GMT
बस्ती वालों ने की बाल सुधार गृह से फरार बच्चे की पिटाई, हुआ हंगामा
x

कोरबा। कोरबा में बाल सुधार गृह से हत्यारोपी सहित 2 बाल अपचारी रविवार सुबह फरार हो गए। हत्यारोपी बच्चा जैसे ही बस्ती में पहुंचा, लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया और उसे पुलिस चौकी ले गए। वहां भी लोगों का हंगामा जारी है। लोगों ने पुलिस पर आरोपी को छोड़ने का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगा दिया है। वहीं दुष्कर्म का आरोपी बाल अपचारी अभी भी फरार है।

जानकारी के मुताबिक, रजगामार रोड, सिरदी चौक स्थित बाल सुधार गृह से रविवार सुबह करीब 7 बजे नाबालिग का हत्यारोपी और एक दुष्कर्म का आरोपी बाउंड्रीवॉल पार कर बाल सुधार गृह से फरार हो गए। दोनों आरोपी पानी की बोतलों पर चढ़कर दीवार फांद गए। दोनों बच्चों के भागने की जानकारी प्रबंधन को लगी तो इसकी सूचना अफसरों और पुलिस को दी गई। इससे पहले कि पुलिस कार्रवाई शुरू करती, मामला बदल गया।



Next Story