छत्तीसगढ़
सो रहे परिजनों को नहीं लगी भनक, घर अंदर हुई वृद्धा की हत्या
Nil dhankar
14 Dec 2022 2:35 PM IST

x
छग
सरगुजा। जिले में घर की परछी में सो रही एक 60 वर्षीय वृद्धा की हत्या कर दी गई। इस दौरान घर में सो रहे परिजनों को नहीं हो पाई। हत्या की जानकारी उन्हें सुबह हुई। तब पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। यह पूरा मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, वृद्ध महिला रजमनिया पैकरा, पति रामसाय पैकरा ग्राम पंचायत चिरंगा खालपारा की निवासी थी। वह अपने घर के परछी में सो रही थी। तभी अज्ञात हत्यारों ने वृद्ध महिला के सिर व जबड़े पर वार कर मौत के घाट उतार फरार हो गये। इस दौरान घर में सो रहे अन्य परिवारों इस घटना की जानकारी भी नहीं लगी। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही बतौली पुलिस हत्या की जांच में जुटी हुई है।
Next Story





