छत्तीसगढ़
नक्सलियों की छिपाए हथियारों के बरामद होने का सिलसिला जारी है...
jantaserishta.com
4 Aug 2026 11:37 AM IST

x
छत्तीसगढ़ न्यूज.
सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत मंगलवार को सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हांसिल की. बोधराज पाड़र के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सली डंप बरामाद किया गया है. जहां 315 बोर बोल्ट एक्शन रायफल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस छिपाकर रखी गई थी.
जानकारी के अनुसार, एसपी मयंक गुर्जर के निर्देशन और एएसपी (ऑप्स) रोहित शाह के मार्गदर्शन में नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इसी के तहत 3 अगस्त को भेज्जी थाना पुलिस और सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन की संयुक्त टीम को बोदराजपदर के जंगल में भेजा गया था. यहां नक्सलियों के अवैध गतिविधियां की सूचना मिली थी. गहन तलाशी के बाद नक्सलियों के डंप को बरामद कर लिया गया.
नक्सल डंप से मिले हथियार और जिंदा कारतूस
.315 बोर बोल्ट एक्शन रायफल – 1 नग
7.62×39 मिमी के 47 जिंदा कारतूस
7.62×51 मिमी के 2 जिंदा कारतूस
एक एल्यूमिनियम कंटेनर
सर्च अभियान सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद संयुक्त टीम सुरक्षित रूप से कैंप लौट आई. सुकमा पुलिस ने बताया कि जिले में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





