छत्तीसगढ़

मजिस्ट्रेट से रेप पीड़िता बोली, साहब इस दरिंदे को मत देना जमानत वर्ना...

Nilmani Pal
13 Sep 2024 1:42 AM GMT
मजिस्ट्रेट से रेप पीड़िता बोली, साहब इस दरिंदे को मत देना जमानत वर्ना...
x
छग

बिलासपुर। जेल से छूटने के बाद दुष्कर्म पीड़ित पर केस वापस लेने का दबाव बनाकर मारपीट और उसके बेटे पर हमला करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इधर पीड़ित भी न्यायालय पहुंच गई। उसने मजिस्ट्रेट के सामने खुद की जान को खतरा बनाकर आरोपित की जमानत का विरोध किया। इस पर न्यायालय ने आरोपित को जेल भेजने का आदेश दिया है।

सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली महिला ने मारपीट और अपने ढाई साल के बेटे के प्राइवेट पार्ट पर लात से मारने की शिकायत की है। महिला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मंगला नवीन चौक में रहने वाले किशन पटेल(26) के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपित को जेल भेज दिया। जमानत पर छूटने के बाद आरोपित किशन पटेल सात सितंबर की रात महिला के घर में जबरन घुसकर केस वापस लेने दबाव बनाने लगा। मना करने पर उसने महिला से मारपीट की।

साथ ही उसने महिला के ढाई साल के बेटे को जमीन पर लेटाकर उसके प्राइवेट पार्ट पर लात मार दिया। महिला किसी तरह अपने बेटे को बचाकर सहेली के घर चली गई। बेटे का इलाज कराने के बाद महिला ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की। इस पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इधर पीड़ित भी न्यायालय पहुंची। महिला ने बताया कि उसने मजिस्ट्रेट के सामने उपस्थित होकर आरोपित के जमानत का विरोध किया। उसने न्यायालय में बताया कि आरोपित से उसे और उसके बच्चे को जान का खतरा है। सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपित को जेल भेजने का आदेश दिया है।


Next Story