छत्तीसगढ़

उत्पाती हा​थी ने महिला को कुचला, मौत

Nilmani Pal
31 May 2022 9:56 AM IST
उत्पाती हा​थी ने महिला को कुचला, मौत
x

सांकेतिक तस्वीर 

छग

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक थम नहीं रहा है। सूरजपुर में एक उत्पाती हा​थी ने महिला को कुचलकर मार डाला। प्रतापपुर वन परिक्षेत्र की यह घटना है। इधर धमतरी में एक बार फिर हाथियों की धमक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में 50 वर्षीय एक महिला का हाथी से सामना हो गया। महिला कुछ कर पाती इससे पहले उत्पाती हाथी ने उसे पकड़कर मार डाला। घटना कल देर शाम की बताई जा रही है।

धमतरी में एक बार फिर हाथियों की धमक सुनाई दे रही है। तीन दंतैल हाथी ने पैरी नदी के रास्ते धमतरी जिला में प्रवेश किया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई।

Next Story