छत्तीसगढ़

झोलाछाप डॉक्टर ने किया रेप, प्रेम जाल में फंसाकर विवाहिता को बनाया शिकार

Janta Se Rishta Admin
9 Dec 2021 8:08 AM GMT
झोलाछाप डॉक्टर ने किया रेप, प्रेम जाल में फंसाकर विवाहिता को बनाया शिकार
x

DEMO PIC 

छत्तीसगढ़

कांकेर। कांकेर जिले से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिले में ही रहने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर ने विवाहिता को डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला चारामा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, झोलाझाप डॉक्टर ने पहले विवाहिता को अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विवाहिता ने कई बार इस बात का विरोध किया लेकिन डॉक्टर उसे अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देता था। इसी अश्लील वीडियो के आड़ में डॉक्टर आरोपी ने विवाहिता महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता न इस बात की शिकायत चारामा पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी का नाम प्रदीप गंगबेर बताया जा रहा है। मामला चारामा थाना क्षेत्र का है।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta