पुलिस पब्लिक स्कूल का उद्देश्य आर्थिक लाभ नहीं बल्कि अच्छे नागरिक तैयार करना: DGP डीएम अवस्थी

रायपुर:- किसी देश का भविष्य बच्चे होते हैं और बच्चों की मजबूत नींव स्कूल में शिक्षक रखते हैं। इसलिये गुरु का दर्जा ईश्वर से भी ऊपर रखा गया है। उक्त बातें डीजीपी डीएम अवस्थी ने पुलिस पब्लिक स्कूल के स्थापना दिवस के अवसर पर कहीं। उन्होंने कहा कि दो साल पहले स्कूल शुरु करते वक्त किसी को इसकी सफलता की उम्मीद नहीं थी। लेकिन आज पुलिस पब्लिक स्कूल ने सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। दो साल में ही यहां विद्यार्थियों की संख्या साढ़े आठ सौ से ऊपर पहुंच चुकी है। ये सब यहां के शिक्षकों की वजह से संभव हुआ है। शिक्षकों ने पूरे समर्पण भाव से अपना कार्य किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





