छत्तीसगढ़
जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर बना सहारा, आयुष्मान कार्ड की समस्या का हुआ त्वरित समाधान
Shantanu Roy
20 Jan 2026 9:48 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान किया जा रहा है। रायपुर कलेक्टोरेट स्थित जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर नागरिकों के लिए भरोसेमंद माध्यम बनकर उभरा है। बोरियाकला निवासी ममता यादव ने बताया कि सीने में दर्द की शिकायत के चलते उन्हें मेकाहारा अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, जहां आयुष्मान भारत योजना के तहत उनका उपचार किया गया। डिस्चार्ज होने के बाद आयुष्मान कार्ड में डिस्चार्ज की जानकारी अपडेट नहीं होने के कारण वे अन्य अस्पताल में उपचार नहीं करा पा रही थीं।
इस समस्या से परेशान होकर श्रीमती यादव ने जिला जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही संबंधित विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई और आयुष्मान कार्ड में आवश्यक अपडेट कर समस्या का समाधान किया गया। इसके बाद वे अन्य अस्पताल में सफलतापूर्वक उपचार करा सकीं और अब पूर्णतः स्वस्थ हैं। ममता यादव ने समस्या के शीघ्र समाधान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि आम नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान हेतु जिला प्रशासन के जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर के मोबाइल नंबर 9977222564, 9977222574, 9977222584 एवं 9977222594 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





