छत्तीसगढ़
BJP प्रत्याशियों की लिस्ट आने के साथ शुरू हुआ इस्तीफा देने का सिलसिला, 18 नेताओं ने दिया झटका
jantaserishta.com
26 Jan 2025 6:25 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
सुकमा: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। प्रदेश में 11 फरवरी को एक चरण में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा और 15 फरवरी को परिणाम की घोषणा होगी। इन्ही सब के बीच भाजपा ने प्रत्याशियों की भी घोषणा कर दी है। प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने के बाद से भाजपा में अंतरकलह की ख़बरें सामने आ रही है। प्रत्याशियों के विरोध के बीच भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 18 कद्दावर नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुकमा के राजा मनोज देव, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 18 कद्दावर नेताओं ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। नेताओं ने नगरीय निकाय चुनाव में टिकट वितरण में पक्षपात और कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े लोगों को टिकट देने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम पत्र लिखकर इसतीफा दिया है। चुनाव के समय दिग्गज नेताओं का पार्टी से इस्तीफा देने से क्षेत्र में पार्टी को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनावनगरीय निकाय चुनावबीजेपीChhattisgarh Municipal ElectionsMunicipal ElectionsBJP
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





