छत्तीसगढ़

बंदी ने की आत्महत्या, कलेक्टर ने बिठाई जांच कमेटी

Nilmani Pal
27 Jun 2022 11:34 AM GMT
बंदी ने की आत्महत्या, कलेक्टर ने बिठाई जांच कमेटी
x
छग

अंबिकापुर। डिप्टी कलेक्टर सी.एस. पैंकरा ने बताया है कि केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में सजा काट रहे विचाराधीन बंदी बखरू राम आत्मज जयराम उरांव बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के थाना कुसमी के ग्राम सुरबेना निवासी की 18 मई 2022 को मृत्यु हो गई थी।

यह विचाराधीन बंदी टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 एवं धारा 450 एवं 302 के तहत केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर मंे सजा काट रहा था। बंदी को जेल चिकित्सक के परामर्श पर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर भेजा गया था, जहां बंदी का उपचार किया जा रहा था। उपचार के दौरान बंदी की मृत्यु 18 मई को सुबह 4ः26 बजे हुई थी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा इसके लिए डिप्टी कलेक्टर श्री सी.एस. पैंकरा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें विभिन्न पांच बिंदुओं पर जांच करने का आदेश दिया गया है। बंदी सेवकराम बाबूलाल की मृत्यु कब, कैसे और कहां पर घटित हुई ? उनका स्वास्थ्य कब और किन कारणों से खराब हुआ था ? उनकी मृत्यु के लिए कौन-कौन दोषी हैं ? ऐसी घटना की पुनरावृत्ति को कैसे रोका जा सकता है तथा जांच के दौरान घटना में पाए गए अन्य सार्थक तथ्य क्या हैं ? उपरोक्त सभी बिन्दुओं पर जांच कर अपना प्रतिवेदन 11 जुलाई 2022 तक प्रस्तुत करें। निर्धारित अंतिम तिथि तक दावा प्रस्तुत नहीं होने पर आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Next Story