छत्तीसगढ़
प्रमुख सचिव एवं जनगणना निदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली बैठक
Shantanu Roy
28 May 2026 10:23 PM IST

x
छग
Balodabazar. बलौदाबाजार। प्रमुख सचिव गृह निहारिका बारीक़ सिंह एवं जनगणना निदेशक कार्तिकेय गोयल ने गुरुवार को कलेक्टर एवं चार्ज अधिकारियो की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक लेकर जनगणना 2026 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सुचिकरण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने तय समय से पूर्व कार्य पूर्ण करने पर प्रगणक सहित सभी अधिकारियो की सराहना करते हुए गणना डाटा में जो भी विसंगति है उसे 29 मई तक सुधार कर अपडेट करने के निर्देश दिये।
जनगणना के प्रथम चरण में प्रगणकों के द्वारा संकलित डाटा में विसंगतियों के सम्बंध में बिंदुवार स्पष्टीकरण एवं उसमें सुधार के उपाय की जानकारी देते हुए पोर्टल में समय पर अपडेट करने के निर्देश दिये गए। डाटा सुधार के साथ ही एचएलबी नक्शा निर्माण का कार्य 2 जून तक पूरा रा करने कहा गया। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिले के सभी चार्ज अधिकारियो को निर्देशित किया कि राज्य कार्यालय द्वारा दिये गये निर्देशानुसार आंकड़ों में जो भी विसंगति है उसे संसोधित कर तय समय पर पोर्टल में अपडेट करायें। जनगणना 2026 अंतर्गत 1मई से शुरू हुए मकान सूचीकरण व गणना कार्य हेतु जिले में 1861 प्रगणक 309 सुपरवाइजर एवं गणना 1978 मकान सूचीकरण ब्लॉक बनाए गए हैं। जिले में मकान सुचिकरण का कार्य तय समय से पूर्व ही पूरा कर लिया गया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





